फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सगे भाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

Tue, 03 Jun 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने महुली थाने में तहरीर देकर दो सगे भाइयों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने महुली थाने में दिए गए तहरीर में लिखा है कि सोमवार को करीब 10 से 11 बजे के बीच गांव के आकाश यादव उनके घर में घुसकर कर उनकी 14 वर्षीय बहन के साथ छेड़खानी करने लगा। जब वह चिल्लाई तो दरवाजा बंद करके जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित का कहना है कि जब वह घर पहुंचा तो दरवाजा बंद पाकर अपनी बहन को पुकारा। उक्त युवक दरवाजा खोलकर भाग गया। पुलिस ने आकाश यादव और गोविंद यादव के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें