धनघटा। महुली क्षेत्र के मेंहनिया गांव के समीप स्थित साधु की कुटी के पास बृहस्पतिवार को क्रिकेट खेलने के दौरान आपस में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ मारने-पीटने व धमकी देने का केस दर्ज किया गया।
महुली क्षेत्र के मेहनिया गांव निवासी वेद प्रकाश चौधरी पुत्र पाल जी चौधरी का आरोप है कि बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे से पांच बजे के बीच गांव के साधू की कुटी पर क्रिकेट मैच हो रहा था। मैच के दौरान विपक्षी राहुल यादव, जयहिंद यादव, चंदन यादव व मनीष यादव ने क्रिकेट को लेकर उसे बुरी तरह मारे-पीटे तथा जाते-जाते जान से मारने की धमकी देते रहे। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहुल यादव, जयहिंद यादव, चंदन यादव व मनीष यादव के खिलाफ मारने पीटने व धमकी देने का केस दर्ज किया गया। संवाद