संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बेलुआखोर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने मामले में पांच आरोप के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता आशा देवी पत्नी अनिरूद्ध यादव निवासी ग्राम बेलुआखोर ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि उनके पति रोजी रोटी के लिए बाहर रहे है। 29 अप्रैल की शाम चार बजे विपक्षी ऋषिकेश पुत्र रामदुलारे, अविनाश पुत्र ऋषि केश, अमन पुत्र रामअशीष, वृजेश पुत्र अर्जुन, रामअशीष पुत्र राम दुलारे ने उनके घर में घुस कर स्कूटी एवं साइकिल तोड दिया। साथ ही दीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। मना करने पर उन्हें बुरी तरह मारापीटा। इससे उनके हाथ में काफी चोटें आईं। कोतवाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।