फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आईजी के निर्देश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र की युवती की अश्लील वीडियो भेजने और दुष्कर्म करने के मामले में आईजी के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके चार अन्य सहयोगियों पर केस दर्ज किया। पीड़ित युवती का आरोप है कि उसकी शादी राजस्थान में हुई थी। उसके बाद वह विदा होकर ससुराल चली गई थी। कुछ दिन बाद सिद्धार्थनगर के खेसरहा क्षेत्र का रहने वाले आरोपी युवक के जरिये उसकी मोबाइल पर पूर्व का अश्लील बीडीओ भेजा जा रहा था। जिसकी जानकारी पति को हुई तो उसने पूछताछ करना शुरु कर दिया। पति ने उसे तलाक दे दिया। जिससे वह मायके आ गई। मां ने पूछताछ किया तो उसने बताया कि उक्त सिद्धार्थनगर के युवक ने पूर्व में उससे शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो बना लिया था। शादी के बाद भी आरोपी उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी युवक ने कहा कि अपने माता पिता को बताई तो उनको भी जान से मार देंगा। एसओ ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें