धनघटा। महुली कस्बे में संचालित देसी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने सड़क जाम किया था। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद और 25 अज्ञात महिला- पुरुष के खिलाफ केस दर्ज किया।
महुली थाने के एसआई रामचन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को बगैर अनुमति के शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतर गई थीं। सड़क पर बॉस- बल्ली, बैनर लगाकर जाम लगा दिया था। जिसके चलते आम जनमानस को बड़ी समस्या झेलनी पड़ी थी। परेशानी खड़ी हो गई थी। एसओ सिंह ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर जाम लगने में शामिल सुरेंद्र, अनित, मिठ्ठू, विजय पाल तथा 20 से 25 अज्ञात महिला और पुरुष के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद