फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आठ नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 10 Jan 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। थाना बेलहर क्षेत्र के जंगल दशहर में जमीन विवाद में हुई मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष की तहरीर पर बेलहर पुलिस ने कार्रवाई की। आठ नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रधान पुत्र को गंभीर रूप से घायल देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में सदरे आलम पुत्र हकीमुल्लाह ने लिखा है कि शनिवार की देर शाम अबरार व अख्तर में जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह लोग भी मौके पर पहुंच गए। तभी मोबारक हुसेन पुत्र तबारक से गाली देने के बात की पूछताछ करने पर विपक्षीगण मोबारक हुसेन, अख्तर हुसेन, अयूब, असद पुत्रगण मोबारक, दाउद पुत्र अख्तर, आसमा खातून पत्नी मोबारक, साजिदा खातून पत्नी अख्तर हुसेन निवासीगण जंगल दशहर शमीम पुत्र अमीन व चार अज्ञात निवासी पकरी आराजी थाना दुधारा ने गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल तोड़ दी।
इस संबंध में एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि आठ नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें