फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 04 Mar 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार की शाम क्षेत्र के बैडड़वा गांव के पास हुआ था हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली क्षेत्र के विश्वनाथपुर के निकट बैडडवा गांव के पास रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें एक बालिका की मौत हो गई थी और नौ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए तहरीर में महादेवा गांव निवासी तसलीमा खातून पत्नी सरफुद्दीन ने बताया है कि वह अपने रिश्तेदार व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खलीलाबाद स्थित विधियानी से समारोह में शामिल होकर रविवार देर शाम टेंपो से वापस घर लौट रही थीं। बैडड़वा गांव के निकट पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टेंपो में ठोकर मार दिया। जिससे टेंपो पलट गया। जिसमें नौ लोग घायल हो गए और एक 13 वर्षीय साफिया की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें