संतकबीरनगर। एंबुलेस में कार्यरत एक कर्मी को मारने-पीटने के मामले में एंबुलेंस चालक पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। एंबुलेंस के कर्मी दिलीप कुमार पांडेय का आरोप है कि वह एंबुलेंस विभाग में कार्यरत है। उनके एमटी उपेंद्र गौतम छोटी सी कहासुनी के बाद रंजिश बस शनिवार को डयूटी के दौरान कसैला रोड पर एंबुलेंस में गाली देने लगे और मारे-पीटे। इसके साथ ही एससीएसटी लगवाने की बात कही। कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि एंबुलेंस चालक पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। संवाद