किशोरी को भगाने के आरोप में तीन पर केस दर्ज
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को गांव का युवक बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। आसपास गांव व रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। खोजते हुए वह गोंडा जनपद तक चला गया था, जहां पर उसने बेटी को देखा तो समझा-बुझाकर घर लेकर चला आया। आरोप है कि उसकी बेटी को भगाने में आरोपी युवक के भाई व उसकी मां ने भी सहयोग किया। एसओ विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में तथ्य सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद