संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने मेडिकल स्टोर में चोरी के मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया है। वही एक अन्य मामले में चोरों ने मोबाइल लैपटाप व नकदी उड़ा दिया। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई।
ब्रह्मानन्द तिवारी निवासी कैलाश नगर वार्ड नंबर-17 खलीलाबाद ने बताया कि उनका एग्रो काॅलोनी मोड़ मुखलिसपुर रोड पर त्रिपाठी मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। 14 सितंबर को समय लगभग रात 09:00 बजे रोज की तरह दुकान बन्द करके घर चले गए थे। रात में किसी अज्ञात ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान के गल्ले में रखा नकदी 50,000 चोरी कर लिया। सुबह दुकान पर आने के बाद घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है।
इसी तरह कांटे चौकी के भुजैनी चौराहे पर बलराम गुप्ता के चाय की दुकान में चोरी हुई। दुकान में पीछे के रास्ते से घुसे चोरों ने उनके बेटे का लैपटाॅप, मोबाइल व 14 हजार रुपये नकद उड़ा दिए। दुकान पर लगे सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध नजर आए। जानकारी होने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई।