फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क हादसे में हुई मासूम की मौत के मामले में केस

Mon, 13 May 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने एक दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में हुई मासूम की मौत के मामले में केस दर्जकर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दीपक तिवारी निवासी गांव खरचा ने शिकायत पत्र में बताया कि 12 मई को उनके पिता ज्वाला प्रसाद के साथ उनका तीन वर्षीय बेटा जितेंद्र कुमार दुकान से वापस आने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान धनघटा से कलवारी की तरफ जा रहे अनियंत्रित डंपर के चालक रोशनलाल मीना शिम्भू दयाल पता सनवतसर अलवर झिरी राजस्थान वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पिता व बच्चे को ठोकर मार दिया। जिससे बेटे को गंभीर चोटें आई। अस्पताल में चिकित्सक ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें