संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने प्रार्थनापत्र मिलने पर हादसे का केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ऊषा पत्नी स्वर्गीय राम उजागिर निवासी ग्राम नेदुला आठ सितंबर को उनका पुत्र कृष्णमुरारी अपने पिता राम उजागिर को बाइक पर पीछे बैठाकर घर से मेंहदावल चौराहा की तरफ जा रहा था। समय करीब छह बजे शाम को जब वह लोग ओवरब्रिज से पहले मन्दिर के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मदद से पति राम उजागिर को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर स्थिति गम्भीर देखते हुए डाॅक्टर ने उन्हें मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां से लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान 11 सितंबर को दुर्घटना में आई चोटों के कारण पति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी।