संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर केस दर्ज कराया है।
धनघटा क्षेत्र के रहने वाली महिला ने पुलिस तहरीर में बताया है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 30 अगस्त को महुली से दवा लेकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान सिकटहा गांव के पुल पर पहले से मौजूद युवक उसकी बेटी को भगा ले गया। पुलिस महिला की तहरीर पर आरोपी मुकेश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है।