फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में केस- एसपी दफ्तर में कर चुकी है आत्मदाह का प्रयास

Sat, 22 Jun 2024 12:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुष्कर्म ( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खलीलाबाद पुलिस ने 20 जून को एसपी ऑफिस में आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवती के शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि वह 16 जून को सहेली से मिलने रेलवे क्राॅसिंग पार जा रही थी। रास्ते में खलीलाबाद का रहने वाला आरोपी युवक जबरन उसे गाड़ी में बैठाने लगा।
विज्ञापन


उसके न बैठने पर वह सिगरेट से जलाकर गाड़ी में धकेल दिया। गाड़ी में पहले से ही मौजूद एक युवक और आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किए। किसी तरह वह जान बचाकर बाहर निकली तो दोनों उसे हाॅकी से मारकर पैर तोड़ने का प्रयास किए।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी सूरज निवासी खलीलाबाद और एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट आदि के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें