फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्राणघातक हमले के मामले में केस

Wed, 10 Apr 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने घर में घुसकर प्राणघातक हमला करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर चार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के चंगेरा मंगेरा गांव निवासी ब्यास सिंह ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि 15 दिसंबर 2023 को शाम छह बजे गांव के ही चंद्रिका, मीरा, सोनू व रामजनम ने उनकी पुत्री को मारा-पीटा। इससे बेटी को प्राणघातक चोट आई। इस घटना में पुत्री बेहोश हो गई। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने जानमाल की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें