संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुए हादसे में सभासद के भाई की मौत के मामले में केस दर्ज किया है।
नेदुला निवासी रामप्रताप मौर्य ने बताया कि 11 अक्तूबर को बड़े भाई खेत देखकर घर की तरफ आ रहे थे। सुबह पांच बजे हाईवे पर जल निगम कार्यालय के सामने पीछे से आ रहे वाहन चालक ने तेज गति भाई को ठोकर मार दिया, जिससे वह नीचे गिर गए और वाहन का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को सुबह के समय टहल रहे कई लोगों ने देखा। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी है।