संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व झांसे में लेकर 9200 रुपये उड़ाने के मामले में केस दर्ज किया है। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि रामनाथ निवासी भेलीमंडी बरदहिया बाजार ने तहरीर के माध्यम से बताया कि 12 फरवरी को 9200 रुपये कुछ काम के वजह से रुपये लेकर वापस जा रहे थे। बैंक के बाहर सड़क पर तीन अज्ञात व्यक्ति मिले और उनको घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर निकल लिए। उसी में से रुपये किसी ने ले लिए और वापस आने की बात कहकर नहीं आए। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर केस दर्ज करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।