संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट व एससी-एसटी के मामले में केस दर्जकर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मकदूमपुर गांव निवासी इंद्रेश कुमार ने अपने शिकायत में बताया कि 25 मार्च को बच्चों के विवाद में गांव के दीपक, रिंकी और कैलाशी घर में घुस आए और परिवारवालों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद से ही पूरा परिवार भयभीत है। पुलिस ने मामले में प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।