फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ससुरालियों पर मारपीट के मामले में केस

Fri, 30 Aug 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के घोरांग गांव में मारपीट का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घोरांग गांव निवासी सूर्यनाथ ने बताया कि 27 की रात में करीब दस बजे उनकी पत्नी रिंकी गोरखपुर के सहजनवां थाना पर अपने भाइयों के खिलाफ केस लिखवाने को लेकर उनसे लड़ रही थी। जिस पर उन्होंने कहा कि उसके भाइयों ने उन पर चाकू से हमला किया था। जिसकी वजह से केस दर्ज करवाया। इसके बाद वह बिजली का तार पकड़ने जा रही थी। जिससे रोकने पर वह फिर से लड़ने लगी। जिसके बाद उसने यूपी 112 पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। रात लगभग 11 बजे पुलिस एंबुलेंस के साथ आई और उसे अपने साथ लेकर चली गई। इसके बाद करीब रात तीन बजे रिंकी के भाई अवधेश, महेश निवासी बाहिलपार थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ दो बाइक से आकर घर में घुसकर काफी मारेपीटे और जानमाल की धमकी दिए। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर घटना की छानबीन शुरु कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें