संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। क्षेत्र की नगर पंचायत बेलहर कलां के एक मोहल्ले में पुरानी रंजिश में मारपीट और छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात पुरानी रंजिश में मोहल्ले के ही कुछ लोग घर में घुस गए तथा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। हमारी लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। उसके बाद मारपीट के दौरान हम लोगों को काफी चोटें आईं हैं।
एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया गया है।