फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साइकिल सवार की मौत के मामले में अज्ञात पर केस

Sun, 13 Aug 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध हादसा का केस दर्ज किया है। हकीमपुर गांव निवासी रामजीत राजभर का कहना है कि उनका 33 वर्षीय बेटा राम भवन 10 अगस्त की शाम साइकिल से मदरिहा बाजार में सामान लेने गया था। सामान लेकर जब लौट रहा था तो रास्ते में रणजीत बाबा के स्थान के पास अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लेकर सीएचसी मलौली गए तो डॉक्टर ने देखने के बाद रामभवन को मृत घोषित कर दिया। एसओ संतोष मिश्रा ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक की विरुद्ध हादसा का केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें