बखिरा। क्षेत्र के खजुरी गांव की महिला को मारने-पीटने के मामले में शनिवार को पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। पीड़ित संगीता का आरोप है कि सात अगस्त की शाम को छह बजे वह कचहरी से एक मामले में गवाही देकर घर पहुंची थी। तभी बेवजह ही गांव की विमला ने अपने दो बेटों व अन्य एक व्यक्ति के साथ मिलकर उसे अपशब्द कहा। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दरवाजे पर रखे चारपाई को विरोधियों ने तोड़ दिया। संवाद