उप मैनेजिग डॉयरेक्टर के खिलाफ ईसी एक्ट का केस दर्ज
संतकबीरनगर। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने सोमवार को बीज विधायन संयंत्र प्रिंस एग्री बायोटेक हैदराबाद सम्राट नगर पचपेड़वा का औचक निरीक्षण किया। इसमें पाया कि प्रिंस नीलिमा गोल्ड की दो किलो ग्राम पैकिंग में धान बीज पैक हो रहा था और लगभग 144 पैकेट पूर्व में पैक किया हुआ रखा था। बीज विधान संयंत्र के उप मैनेजिंग डायरेक्टर जियालाल मौर्य के जरिए कोई सूचना नहीं दी गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बीज और उसके स्रोत की स्पष्ट जानकारी नहीं उपलब्ध कराने की दशा में बीज के फर्जी होने के दृष्टिगत समस्त बीज को उक्त बीज विधान संयंत्र पर ही कार्मिक लालजी चौधरी की उपस्थिति में सील कर दिया गया । उन्होंने बताया कि सूचना उपलब्ध नहीं कराने, गलत ढंग से बीज की पैकिंग करने एवं बीज अधिनियम 1966 के प्रावधानों के उल्लंघन करने के मामले में उप मैनेजिंग डॉयरेक्टर जियालाल मौर्या के खिलाफ कोतवाली में ईसी एक्ट का केस दर्ज कराया गया। ब्यूरो