संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया नायक में पुरानी रंजिश को लेकर प्राणघातक हमले का मामला प्रकाश में आया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एसओ अनिल कुमार ने बताया कि तुर्कवलिया नायक निवासी गेंदा देवी ने शिकायत की कि उनका लड़का 19 जनवरी की देर शाम को बंधे पर गया था। पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दशरथ, सनी और विवेक ने प्राणघातक हमला किया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी मलौली पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। इस मामले में तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।