संवाद न्यूज एजेंसी
लोहरौली। जिले के थाना दुधारा पुलिस ने डकैती की भ्रामक सूचना के मामले में दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि गांव में दो दिन पूर्व से डाका डालने की धमकी भरा पोस्टर चस्पा होने की भ्रामक सूचना फेसबुक, व्हाटसएप व अन्य सोशल मीडिया पर चल रही थी। जबकि गांव में ऐसा कोई पोस्टर चस्पा नहीं किया गया था। जानकारी करने पर पता चला कि गांव के ही कुछ लड़कों ने चिउटना में चिपकाए गए पोस्टर में कूट रचना करके दरियाबाद गांव में लिखकर गलत सूचना फैलाई।
एसओ ने बताया कि भ्रामक सूचना के मामले में इम्तियाज़ पुत्र इश्तियाक व एक किशोर बाल अपचारी के विरुद्ध आईटी एक्ट समेत अन्य आरोपों में केस दर्जकर संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल रवाना किया जा रहा है।