संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। रास्ते में गंदगी फैलाने के विवाद में बखिरा पुलिस ने तीन महिलाओं पर मारपीट व धमकी का केस दर्ज किया है।
सिकोहरा निवासी सुभावती देवी का आरोप है कि 20 दिसंबर को रास्ते में गंदगी फैलाने के विवाद में गांव की एक महिला व उसकी दो बेटियों ने उसे, उसकी बेटी मनीषा व पत्नी को मारापीटा। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
एसओ श्याममोहन ने बताया पीड़ित की तहरीर पर कन्या देवी, इसलवता व कुसुम के खिलाफ मारपीट, अपशब्द व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है।