फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत छह पर चोरी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान समेत छह पर चोरी का केस दर्ज
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को मोलनापुर के प्रधान समेत उनके परिवार के छह लोगों पर चोरी और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
गोरखपुर जनपद के बेलघाट क्षेत्र के सिसवा बाबू गांव निवासी प्रेमलता सिंह पत्नी संजय सिंह का आरोप है कि बलदाऊ सिंह, पुष्प लता सिंह पत्नी बलदाऊ सिंह, कृष्ण पाल सिंह, शत्रुजीत सिंह, शिवपाल सिंह, रितेश सिंह निवासी मोलनापुर महुली एक राय होकर उसकी कंबाइन मशीन को चोरी से उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर उन्हें अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस जब फरियाद नहीं सुनी तो कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
एसओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि प्रेमलता सिंह की तहरीर पर मोलनापुर के ग्राम प्रधान कृष्ण पाल सिंह समेत छ: लोगों के खिलाफ चोरी, अपशब्द कहने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें