संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पिता की तहरीर पर केस दर्जकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी आठ मई को समय लगभग चार बजे शाम को नहर पर शौच के लिए जा रही थी। रास्ते में पीछा करते हुए आरोपी रितेश ने उनके लड़की को जबरन नहर में खींच कर ले गया और दुष्कर्म किया। उसने बताया उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। वह रोजी रोजगार के लिए बाहर गए थे, जब नौ मई को घर आए तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। संवाद