संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर शाम सिसवा गांव निवासी तीन सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
सिसवा निवासी सुलेमान का कहना है कि है कि उनके बेटे अब्दुल रईम को वर्ष 2020 में गांव के जुल्फेकार अली, साबिर अली, अफसर अली मुंबई अपने साथ काम करने ले गए। लोग बताए कि वे ठेकेदार हैं, मुंबई में उनका अच्छा कारोबार है।
दो नवंबर 2022 को मोबाइल फोन पर अंतिम बार बात हुुई। उसी दिन के बाद से बेटे से कोई संपर्क नही हुआ। आरोपियों से वह मिन्नत करते रहे कि बेटे से बात करवा दें, लेकिन ऐसा नहीं कराया गया। खोजबीन करने के बावजूद भी बेटे का कुछ भी पता नहीं चला और न ही आरोपियों ने कोई सूचना ही दी। आरोप है कि आरोपियों ने उनके बेटे अब्दुल रईम को मारकर शव को गायब कर दिया। बच्चे की कोई सूचना न मिलने पर पुलिस के जरिए कोई कार्रवाई नहीं किए जाने कोर्ट की शरण ली।