फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक के खिलाफ युवती के अपहरण का केस

Tue, 19 Nov 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर बहन के अपहरण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महुली क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित गांव निवासी व्यक्ति ने महुली थाने में दिए तहरीर में बताया कि आठ नवंबर की शाम चार बजे गांव का एक युवक बहन का अपहरण कर लिया। जब उसे घटना की जानकारी हुई तो वह युवक के घर शिकायत करने पहुंचा। तो आरोपी युवक उसे गाली देते हुए भगा दिया। युवती के भाई ने पुलिस से युवक के खिलाफ कार्रवाई करने और बहन को बरामद करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें