फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Fri, 06 Jun 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति समेत पांच ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। धनघटा क्षेत्र निवासी महिला के अनुसार उसकी शादी 5 दिसंबर 2021 को विशाल निवासी थाना बखिरा के साथ हुआ था। वह विदा होकर अपने ससुराल गई। उसके एक लड़का पैदा हुआ। पति का संबंध किसी औरत के साथ था, जिसका विरोध करने पर पीटता था और पिता से बुलेट मोटरसाइकिल व तीन लाख रुपये और दहेज मांगने लगे। न देने पर उसको तरह-तरह से शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते रहते थे। 12 अप्रैल 2025 की शाम चार बजे दिन में उसको पति विशाल, ससुर, सास, देवर तथा ससुर के पिता संतराम दान दहेज को लेकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारापीटा और घर से निकाल कर जानमाल की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें