फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति समेत आठ पर दहेज उत्पीड़न का केस

Tue, 16 Jan 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिलिंग में भी नहीं उपस्थित हुए विवाहिता के ससुराली
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस ने केस दर्जकर शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत आठ ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। शिकायत के बाद भी काउंसिलिंग में विवाहिता के ससुराली उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पीडि़ता उषा पत्नी मुंशी लाल चौधरी निवासी गांव जब्बार थाना मेंहदावल हाल मुकाम पुत्री श्रीवत चौधरी निवासी ग्राम कटया अगियौना थाना बेलहरकला ने अपने प्रार्थनापत्र दिया है। बताया है कि उनकी शादी मुंशीलाल पुत्र राजमन चौधरी के साथ 10 जुलाई 2021 को हुआ। शादी में उनके पिता अपनी हैसियत के अनुसार पचास हजार नकद, चेन, अंगूठी झुमकी, पायल, बिछुआ, अंगूठी, बेड-बर्तन, आलमारी कुर्सी, मेज आदि घरेलू सामान देकर विदा किए। कुछ दिन ससुराल में स्थिति सामान्य रही। इसके बाद उनको पति मुंशीलाल से एक बेटी सविता उम्र आठ माह पैदा हुई। तब से पति मुंशीलाल ससुर राजमन, सास भाग्यवती देवी, जेठ हरिलाल व रामलाल निवासी जब्बार थाना मेंहदावल तथा अनुष्का देवी, राधेश्याम व बिन्दर निवासी कटकही थाना फरेन्दा, जिला महाराजगंज कम दान-दहेज के लिए ताना मारते हैं।
विज्ञापन

बताया है कि ससुराली उनको बिना भोजन-पानी के कमरे में बंद कर देते थे। मारते-पीटते व प्रताडि़त करते रहे। आए दिन दहेज में 50 हजार रुपये व मोटरसाइकिल की मांग को लेकर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन

इसके बाद 20 अप्रैल 2023 को मार-पीट कर कमरे में बिना भोजन के बंद कर 21 अप्रैल 2023 को संपूर्ण धन-जेवरात लेकर जबरिया मोटर साइकिल पर बिठा कर कर मायके के पास छोड़कर भाग गए। इसके बाद उनके पिता ने पंचायतन मामला हल कराने का काफी प्रयास किया, फिर भी वे लोग नहीं माने। घटना की सूचना एसपी को स्वयं मिल कर दी। इस पर काउंसिलिंग में भी जान बूझ कर ससुराली उपस्थित नहीं हुए।
एसओ महिला थाना पूनम मौर्य ने बताया कि मामले में विवाहिता की शिकायत पर आरोपी ससुरालियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें