फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

Fri, 02 Feb 2024 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर मछली बाजार में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर मछली बाजार के निकट सोमवार को सड़क पार कर रहे दिव्यांग ई-रिक्शा चालक को अज्ञात बाइक सवार ने ठोकर मार दिया था। जिसकी बीआरडी काॅलेज गोरखपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमदेवा गांव निवासी रामदरस पुत्र लालसा ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनका 28 वर्षीय दिव्यांग बेटा संदीप ई-रिक्शा चलाता था। मुखलिसपुर मछली बाजार के पास कुछ खरीदारी के लिए पैदल ही मेन सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान धनघटा की तरफ से आ रहे बाइक चालक ने संदीप को जोरदार ठोकर मार दी। संदीप की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें