फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 20 सफाईकर्मी व कारचालक पर गैर इरादतन हत्या का केस

Tue, 09 Apr 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कोतवाली क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में 20 सफाई कर्मचारी व अज्ञात कार चालक के खिलाफ जांच-पड़ताल व कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
रामनायक पुत्र राम अचल ग्राम नावनगर थाना महुली ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा हरिओम ट्रक चालक ग्रीशचंद उर्फ चवन्नी पुत्र रामनरेश ग्राम कुस्मीडाड़ी के साथ खलासी का काम करता था। बेटे से तीन अप्रैल को 10 बजे रात में मेंहदावल बाईपास से 100 मीटर आगे झाडू लगाने वाले सफाईकर्मी से कहासुनी हुई। जिस पर लगभग 20 सफाईकर्मियों ने मिलकर बेटे को बुरी तरह से मार-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में बेटा मौके पर ही बेहोश हो गया। जिसके बाद सभी सफाईकर्मियों ने मिलकर बीच सड़क पर छोड़ दिया। उसके बाद घायल को कुछ देर बाद होश आने पर वह उठकर बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एक अज्ञात कार तेज रफ्तार से मेंहदावल की तरफ से तेजी से आ रही कार ने ठोकर मार दिया। जिससे उसकी हालत और ज्यादा गंभीर हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखकर उसे बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान पांच अप्रैल को बेटे की मृत्यु हो गई। सीओ ने बतया कि इस 20 सफाई कर्मी व अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें