संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के जंगलउन बबई गांव में दंपती से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने जेठ, जेठानी व अन्य पर मारपीट का केस दर्ज कराया। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता सुनीता निवासी जंगलऊन बबई ने शिकायत की कि 3 नवंबर को सुबह 8 बजे ससुराल में जेठ शिवकुमार, जेठानी कंचन व नीलू उनको अनायास गाली देने लगे। मना करने पर लात-घूंसा व लाठी-डंडे से मारने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। बचाव में आए पति आलोक को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। संवाद