संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र स्थित धायपोखर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीडि़त पक्ष के शिकायत पर मामले में दो नामजद एवं दो अज्ञात के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
एसओ महुली सतीश कुमार सिंह ने बताया कि धायपोखर गांव निवासी विकास यादव ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 फरवरी की रात 07:30 बजे वह अपने किराना की दुकान पर जा रहे थे। गांव का युवक सुंदरम जिसे लोग पदवा कहते हैं उन्होंने भी कह दिया। इससे नाराज होकर सुंदरम और उसकी मां किरन व दो अज्ञात लोग मुंह बांधकर आए और उनको भद्दी-भद्दी गाली देते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया। घटना देखकर बीच-बचाव में आई उनके पत्नी को भी काफी मारापीटा। शोर गुहार सुनकर गांव के तमाम लोग आकर बीच-बचाव करने लगे। इसके बाद विपक्षी उनको जानमाल की धमकी देते हुए चले गए।
एसओ ने बताया कि मामले में शिकायत पत्र के आधार पर सुसंगत धारा में केस दर्ज करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर मारपीट की घटना में घायल को मेकिडल परीक्षण एवं दवा उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में नजदीकी अस्पताल रवानाकर दिया गया है।