संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। कोलकी चमरसन गांव निवासी एक महिला की शिकायत पर छह अगस्त को हुई मारपीट के मामले में गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है।
किरन देवी पत्नी सोनू के आरोप है कि छह अगस्त को राजेन्द्र अन्य चार लोगों के साथ एक राय होकर उसके सहन में लगे बांस को हटा दिए। मना करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। बचाव में आए पति सोनू को भी मारे-पीटे। घटना से अवगत कराने के लिए वह पति के साथ थाने पर गई थी, लेकिन पुलिस ने विरोधियों पर कार्रवाई नहीं किया। तीन सितंबर को पुलिस अधीक्षक को पंजीकृत डाक से पत्र देने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन न्यायालय से गुहार लगाई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर राजेन्द्र, पप्पू, संजय पुत्र पतिराज व सुशीला व नेहा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।