फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आठ लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा का केस

Thu, 07 Mar 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
6 मार्च को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर हुई मारपीट का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर बुधवार की देर शाम को मारपीट का सामने आया। पुलिस ने इस मामले में आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी आदि के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद उमर ग्राम एकमा ने शिकायत में बताया कि छह मार्च को वह दादी को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर कार से छोड़ने के लिए आए थे। दादी को ट्रेन में बैठाकर बाहर आकर कार में बैठे। उसी समय आठ अज्ञात व्यक्ति आए और उनका काॅलर पकड़ कर गाड़ी से बाहर खींचा और बेल्ट से मारने लगे। साथ में चाचा मोहम्मद हसीन पुत्र सफी मोहम्मद को भी मारा-पीटा। जिससे दोनों को काफी चोटें आईं। लोगों ने कार का शीशा तोड़ दिया और कई अन्य जगह क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें