कोर्ट के आदेश पर खलीलाबाद पुलिस को दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी और दुष्कर्म की कोशिश का केस दर्ज किया है।
क्षेत्र निवासी पीड़िता ने कोर्ट को दिए प्रत्यावेदन में बताया कि उसके पति के छोटे भाई की शादी नहीं हुई है। एक मार्च को सुबह आठ बजे वह गलत काम करने की नीयत से घर में घुस आए और दुष्कर्म की कोशिश किए। विरोध करने पर उसे व बच्चों को मारा-पीटा। शोर सुनकर गांव के कई लोग आए तो आरोपी वहां से भाग निकला। कोतवाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामले में आरोपी जुबेर अहमद के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है।