- आठ जून को घर में घुसकर मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विकास खंड मेंहदावल के प्रधान संघ के अध्यक्ष समेत चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
थरौली गांव निवासी रवि प्रकाश दुबे पुत्र अरविंद कुमार दूबे ने तहरीर में बताया कि प्रधान संघ अध्यक्ष दीप नारायण शर्मा, परमात्मा निषाद, राम पलट चौधरी, प्रमोद निषाद आठ जून को सुबह 11 बजे राजनीतिक विवाद को लेकर उनके दरवाजे पर बिना किसी बात के आकर उनके दादा रामगजेंद्र दुबे पुत्र सूर्य नारायण दुबे को गाली देने लगे। मना करने पर उनके दादी परमावती देवी को भी गाली देते हुए मारे-पीटे। इसके अलावा आरो प्लांट तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान संघ के अध्यक्ष समेत चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।