महुली क्षेत्र के झकही के उस्मानपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के झकही के उस्मानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने महुली थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ गाली देने, मारने-पीटने व धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
महुली क्षेत्र के झकही के उस्मानपुर गांव निवासी राम बहादुर पुत्र जुड़ई नामली थाने में दिए गए तहरीर में लिखा है कि शनिवार की शाम 5:30 बजे गांव के ही अरविंद पुत्र शंकर, इंदु, नीतू पुत्री शंकर व अनीता पत्नी शंकर की ओर से गलत बात बोला जा रहा था। जिसका उनकी बेटियों ने विरोध किया। इस पर गाली-गलौज करते हुए मारा-पीटा गया। जानमाल की धमकी भी दी गई। पुलिस ने उस्मानपुर गांव निवासी राम बहादुर की तहरीर पर अरविंद, इंदु, नीतू व अनीता के खिलाफ केस दर्ज किया है।