फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस

Sat, 04 May 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया है। शहर के बरई टोला निवासी प्रभुदीन चौरसिया ने तहरीर में बताया कि बेटी रुक्मणी की शादी कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी संदीप चौरसिया के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही संदीप बेटी को प्रताड़ित करने लगा। बेटी को गाली देने के साथ मारता-पीटता भी था। जुलाई 2023 में भी संदीप ने बेटी को बहुत मारा-पीटा। 27 अप्रैल को सुबह दस बजे संदीप बेटी मारपीट कर रुपये मांगने लगा। बेटी के जानकारी देने पर दोनों काफी समझाया बुझाया। 12 बजे संदीप ने फोन कर बताया कि बेटी ने जहर खा लिया है। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें