फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कंटेनर, अज्ञात चालक व परिचालक पर केस दर्ज

Thu, 28 Dec 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी प्रभारी कांटे की तहरीर पर हुई कार्रवाई, एक दिन पूर्व कंटेनर से बरामद हुए थे 33 मवेशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने बरामद मवेशी के मामले में बुधवार की देर रात को गो तस्करी एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चौकी प्रभारी राकेश कुमार की तहरीर पर केस दर्ज किया है। एक दिन पूर्व पुलिस ने कंटेनर में 33 मवेशी को बरामद कर कंटेनर वाहन, चालक व परिचालक पर कानूनी शिकंजा कसा।
विज्ञापन

कांटे चौकी से आगे गोरखपुर बस्ती मार्ग पर पुलिस ने एक कंटेनर को अपने कब्जे में लिया। इसमें जानवरों के भरे होने की पुष्टि हुई। कंटेनर के स्टार्ट न होने पर उसे क्रेन की मदद से रायपुर छपिया ऊर्फ ठोका गांव स्थित पशु आश्रय केंद्र ले जाया गया। जहां पर स्थानीय लोगों की मदद से कंटेनर का ताला तोड़ा गया। इसके बाद एक-एक करके जानवरों को नीचे उतरवाया गया। कंटेनर में कुछ जानवर ऐसे रहे, जिन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को मुश्किल हो गया। कंटेनर में क्रूरता से कुल 33 जानवर लदे हुए थे। इनमें से चार की मौत हो गई। देर रात को चौकी प्रभारी ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मामले में अभियोग दर्जकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि बरामद पशु के मामले में चौकी प्रभारी से तहरीर प्राप्त करके पशु क्रूरता अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम एवं एमवी एक्ट का केस दर्जकर लिया गया है। पुलिस टीम को मामले में कंटेनर मालिक, चालक और सह चालक को चिह्नित करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। जल्द की सभी को चिह्नित करके गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें