फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती के खिलाफ जालसाजी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा(संतकबीरनगर)। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने बुधवार को गोरखपुर जिले के निवासी दंपती के खिलाफ जालसाजी और धमकी देने का केस दर्ज किया है।
नगर पंचायत हरिहरपुर के राजेंद्र नगर निवासी विजय चौधरी पुत्र बजरंगी का आरोप है कि 25 दिसंबर 2020 को गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली निवासी सुनील गुप्ता पुत्र अज्ञात ने उनसे मुलाकात की। विदेश भेजने के नाम पर उनसे एक लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि उन्होंने सुनील को नकद 35 हजार रुपये दिया। शेष 65 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर किए। पीड़ित विजय चौधरी का आरोप है सुनील ने उसे टूरिस्ट वीजा देकर विदेश भेज दिया। इस कारण उसे तीन महीने में ही वापस लौटना पड़ा। इसके बाद वह जब रकम वापस मांगी तो उसे अपशब्द कहते हुए भगा दिया। पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं किया। मजबूरन उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील गुप्ता व उसकी पत्नी रीता के खिलाफ विश्वास हनन, जालसाजी, जानमाल की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें