संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस को झूठे चोरी के आरोप में कुछ लोगों पर मारपीट करने के आरोप में एक पीडि़ता ने प्रार्थनापत्र सौंंपा। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध केस दर्जकर घायल को दवा उपचार के लिए पुलिस निगरानी में रवाना कर दिया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि उमरी कला निवासी संगीता ने अपनी शिकायत में बताया कि दो जनवरी को सुबह आठ बजे कुछ लोग चोरी करने का झूठा आरोप लगाते हुए गाली देते हुए लात-घूंसा और लाठी-डंडा से पीटते हुए जानमाल की धमकी दी। मारपीट की घटना में उनको काफी चोटें आईं। पूर्व में भी विपक्षी ऐसा झूठा आरोप लगाते हुए काफी परेशान कर चुके हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।