फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन की रंजिश में मारपीट, दंपती समेत दो बेटों पर केस

Fri, 05 Jan 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बखिरा। क्षेत्र के नंदौर स्थित बेलडीहवा टोला में जमीन की रंजिश में हुई मारपीट में पीड़ित पक्ष ने दंपती व उसके दो बेटों के खिलाफ कार्रवाई की है।
दयाराम निवासी बेलडीहवा नंदौर ने बताया कि जमीन के पुराने विवाद की वजह से एक जनवरी की शाम को छह बजे दीनानाथ अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसके दरवाजे पर लाठी, डंडा के साथ आकर अपशब्द कहते हुए मारने पीटने लगे। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए आई पत्नी व भाई हरिराम को भी विरोधियों ने मारापीटा। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर विरोधी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस हमले में उसे सिर, हाथ व अन्य स्थानों पर चोटें आई हैं।
एसओ श्याममोहन ने बताया कि इस मामले में दीनानाथ, कांती, अंजनी व अतुल के खिलाफ अपशब्द, मारपीट व जान से मारने की धमकी मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें