संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने कांटे पेट्रोल पंप के पास 11 मार्च को हुई छात्रा की मौत के मामले में बुधवार की देर शाम को तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत बिस्कोहर निवासी बृजेश गुप्ता ने बताया कि उनके बहनोई पप्पू गुप्ता 11 मार्च को सुबह अपनी बेटी निशा गुप्ता को लेकर परीक्षा दिलाने के लिए डुमरियागंज से गोरखपुर जा रहे थे। कांटे चौराहा पर ट्रक की चपेट में आने से निशा गुप्ता की मौत हो गई। जबकि उनके बहनोई पप्पू गुप्ता को काफी गंभीर चोट आया। जिनका इलाज गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद