छात्रा का आरोप-सुलह-समझौते के लिए धमका रहा आरोपी शिक्षक
-प्रेम जाल में फंसा कर 10 वर्षों से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक के विरुद्ध पुलिस ने बुधवार को जान माल की धमकी देने का केस दर्ज किया। आरोप है कि आरोपी सुलह-समझौते के लिए धमका रहा है। वैसे आरोपी शिक्षक को अभी तक पुलिस पकड़ नहीं पाई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को प्राथमिक विद्यालय का शिक्षक अपने प्रेम जाल में फंसा कर 10 वर्षों से शारीरिक संबंध बनता चला आ रहा था। नौ अगस्त को शिक्षक छात्रा को क्षेत्र के एक बाजार में बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। छात्रा का आरोप है कि शिक्षक उसे अपने साथ ले जाने के बाद एक प्राइवेट डॉक्टर में गर्भपात कराने का कोशिश करने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी शिक्षक भाग निकला। छात्रा थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। छात्रा का आरोप है कि केस दर्ज होने के 15 दिन बाद भी आरोपी शिक्षक पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी शिक्षक के विरुद्ध जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।