फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बखिरा। क्षेत्र के रानीपुर गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर पीड़ित परिजनों को कुछ लोगों ने मारा पीटा। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित रामलौट पुत्र शिवपूजन का आरोप है कि घर के सामने स्थित मकान व सहन की जमीन को उसने रजिस्ट्री कराया था। रजिस्ट्री हुए मकान को विपक्षी के ललकारने पर 12 अगस्त की रात नौ बजे विजय प्रताप समेत नौ लोग सब्बल व डंडे से उसके मकान को गिराने लगे। मना करने पर उसे लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। पिटाई से उसका दांत टूट गया। बीच बचाव के लिए आए उसके परिजनों को भी मारने पीटने लगे। इसके बाद विरोधी छत पर चढ़कर ईंट के टुकड़े व कांच की बोतल फेंककर मारने लगे। चोट का इलाज कराने के लिए वह सीएचसी मेंहदावल चले गए। इसी बीच विरोधियों ने मौका पाकर घर में घुसकर महिलाओं को अपशब्द कहा व मारने के लिए दौड़ा लिए। महिलाओं ने घर में छिपकर किसी तरह जान बचाई। 16 अगस्त को दुबारा विरोधी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। इससे उसका परिवार दहशत में है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रामलौट की तहरीर के आधार पर विपक्षी विजय प्रताप, श्रीकांत, सुचेतानंद समेत कुल नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें