फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में मौत के मामले में अज्ञात पर केस

Mon, 26 May 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने आठ मई को औद्योगिक के क्षेत्र पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर हादसे में हुए मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। धनघटा क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी कृष्णानंद पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में उनका घर है। आठ मई को उनके पिता कौशलानंद पांडेय भाई अनिल के साथ बाइक पर पीछे बैठकर नेदुला चौराहे से घर आ रहे थे। औद्योगिक क्षेत्र में पेट्रोल पंप के निकट पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। भाई को भी चोटें आई। घायल पिता को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें